













बीकानेर,आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत आगामी 16-17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, बीकानेर शहर प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष एवं वर्ग प्रभारी जालम सिंह भाटी, शहर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत,दीपक पारीक, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, झमकू देवी, सोशल मीडिया सह संयोजक मंजूषा भास्कर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में प्रशिक्षण अभियान को सफल, संगठित एवं प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक जिम्मेदारियाँ तय की गईं।
