Trending Now

बीकानेर,नरसिंह चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर शहर में आयोजित नरसिंह महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन बुधवार सायं बाबा रामदेव पार्क में उत्साह और श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरे आयोजन स्थल पर उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम सायं 6:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें पारंपरिक नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक आतिशबाजी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

विशेष प्रस्तुति के तहत केशव हर्ष ने नरसिंह रूप, चिराग व्यास ने हिरण्यकश्यप तथा अथर्व पुरोहित ने प्रह्लाद स्वरूप में प्रभावशाली मंचन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उनके जीवंत अभिनय ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

महोत्सव का सीधा प्रसारण YouTube पर किया गया। इसका सफल संचालन स्टूडियो पुरोहित द्वारा किया गया, जबकि वीडियो एवं फोटो मैनेजमेंट की जिम्मेदारी राहुल व्यास ने संभाली।

आयोजन के सफल संचालन में विष्णु दत्त रंगा, आनंद जी थानवी, सागर सा पुरोहित, नवरत्न रंगा, गोपाल जी छंगाणी, महावीर स्वामी, भाटिया महाराज, राम कुमार हर्ष, शंकर ओझा, संतोष जी व्यास, विजय जी पुरोहित एवं महेश जी व्यास सहित कई गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में चिंटू व्यास, वासु व्यास, वंश, रुद्र, सुनील रंगा, एन.डी. रंगा, जेठा लाल, कन्नू व्यास, अरुण रंगा, केशव हर्ष, जयनारायण, राजेश ओझा, अनिल रंगा, शंकर रंगा, बाबा हर्ष, दक्ष, अंकित व्यास, मन्नू व्यास, केशव चुरा, हर्षित पुरोहित एवं अंशु रंगा तथा वंशु रंगा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर महोत्सव ने शहरवासियों के बीच सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश प्रसारित किया।

हर वर्ष की भांति पंचामृत प्रसाद का वितरण पंडित नानिया महाराज परिवार द्वारा किया गया।

Author