Trending Now

बीकानेर,बीकानेर शहर एक बार फिर आध्यात्मिक और ज्ञान के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। पवित्र वातावरण में गीता प्रश्नोत्तर दीपिका (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी तथा बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। यह आयोजन महंत विमर्शानंद  महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य विद्वान, संत-महात्मा एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
📖 यह पुस्तक प्रसिद्ध विद्वान पंडित श्यामसुंदर तिवाडी द्वारा संकलित की गई है। इसके बारे में जानकारी देते हुए स्वप्निल तिवाडी ने बताया कि इस ग्रंथ के संकलन एवं शोध कार्य में लगभग 15 वर्षों का समय लगा, जो महंत सोमगिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। साथ ही वर्तमान महंत विमर्शानंद जी एवं पंडित घनश्याम आचार्य के निर्देशन में इसे अंतिम रूप दिया गया।
📍 स्थान: लालेश्वर महादेव मंदिर
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे

Author