Trending Now

बीकानेर,भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान’ के तहत बीकानेर शहर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 16 और 17 मई को आयोजित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम गंगाशहर स्थित शिव शिवा सदन (गोपेश्वर बस्ती) में संपन्न होगा।
वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा,प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, डॉ विश्वनाथ मेघवाल,प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया प्रदेश मंत्री प्रियंका बलान विधायक जेठानंद व्यास पाथेय प्रधान करेंगे
जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने बताया कि वर्ग का जिला प्रभारी प्रदेश द्वारा जालम सिंह भाटी को बनाया गया है
कार्यक्रम आरम्भ से पूर्व केंद्र राज्य और स्थानीय कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसके लिए जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत और कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है
वर्ग जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए लगभग 172 आपेक्षित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई है सभी अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है।
जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने बताया की इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना तथा उन्हें संगठनात्मक रूप से और अधिक कुशल बनाना है।
इस दो दिवसीय सत्र में प्रदेश और जिले के कई कद्दावर नेता व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें मुख्य रूप से
बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गोपाल गहलोत,पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित,पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा,पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह,वरिष्ठ नेता विजय आचार्य के अतिरिक्त, बीकानेर के वरिष्ठ नेता, वर्तमान पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति के सदस्य भी इस महत्वपूर्ण बैठक में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
प्रशिक्षण के पूर्व आज वर्ग स्थल पर तैयारी बैठक आयोजित की गई जिसमे कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया
जिसने भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ओम सारस्वत डॉ सत्य प्रकाश आचार्य श्याम सिंह हाडला राजेन्द्र पंवार कोशल शर्मा अशोक प्रजापत सरिता नाहटा गोपाल अग्रवाल चंद्र प्रकाश गहलोत सुषमा बिस्सा अनु सुथार गजेंद्र सिंह भाटी निशांत गौड़ शिव कुमार रंगा शिव लाल तेजी श्याम मोदी आदि उपस्थित रहे

Author