Trending Now

बीकानेर,भाजपा कार्यालय को लेकर दिए गए बयान पर बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद भाजपा शहर एवं देहात संगठन द्वारा प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी पर पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद मदन मेघवाल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादित राजनीति में विश्वास रखती है, इसलिए अब प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम को निरस्त किया जाता है।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि राजनीतिक दलों को सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनीति और संगठनात्मक संस्कारों के साथ कार्य करती रही है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की गरिमा एवं सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

Author