Trending Now

बीकानेर,बीकानेर में व्हेल मछली की उल्टी के नाम से मशहूर दुर्लभ पदार्थ अंबरग्रीस की अवैध ट्रेडिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटगेट थाना पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस और जोनल इंटेलिजेंस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 500 ग्राम अंबरग्रीस बरामद कीया है। पुलिस के मुताबिक जब्त अंबरग्रीस की कीमत 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। मामले में तीन युवकों को पकड़ा गया है, जिनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। बीकानेर में अंबरग्रीस की अवैध ट्रेडिंग का बड़ा मामला सामने आया है। थाना कोटगेट पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और जोनल इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 500 से साढ़े 500 ग्राम अंबरग्रीस बरामद की है। पुलिस के अनुसार तीन युवक महाराष्ट्र के रत्नागिरी से अंबरग्रीस लेकर बीकानेर के रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर से इस प्रोडक्ट को जब्त किया। बरामद माल की अवैध बाजार कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। सीओ सिटी अनुज ढाल के मुताबिक अंबरग्रीस एक समुद्री जीव से जुड़ा प्राकृतिक पदार्थ है और इसका इस्तेमाल परफ्यूमरी सहित कुछ इंडस्ट्रीज में किया जाता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग और ऊंची कीमत के चलते इसकी अवैध ट्रेडिंग भी की जाती है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंबरग्रीस बरामद की गई है। तीन युवकों को पकड़ा गया है, जिनमें दो नाबालिग और एक बालिग है। इनके खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप बीकानेर में एक व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महाराष्ट्र के हैदर नाम के व्यक्ति के संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस हैदर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने इस कार्रवाई को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के मुताबिक वन्यजीवों से जुड़े अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पहले भी कई कार्रवाई की जा चुकी हैं।

Author