













बीकानेर,भाजपा गंगाशहर मंडल में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार किया गया। बैठक का आयोजन मंडल प्रभारी दीपक जी पारीक एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजकों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करें तथा 22, 23 एवं 24 मई तक सभी बूथों की बैठकें सम्पन्न करें। साथ ही माह के अंतिम रविवार तक संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण करते हुए उनकी फोटो एवं रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ वार्डवार एवं पंचायतवार जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं, जिनमें:
• वार्ड संख्या 7 – अशोक सैंन (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – प्रकाश मेघवाल (मंडल अध्यक्ष)
• वार्ड संख्या 6 – जेठमल मेघवाल (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – हिमांशु टाक (मंडल उपाध्यक्ष)
• वार्ड संख्या 47 – ओमप्रकाश शर्मा (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – गोविंद कृष्ण सारस्वत (मंडल महामंत्री)
• वार्ड संख्या 30 – इंदर राव (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – विनोद भाटी (मंडल मंत्री)
• वार्ड संख्या 29 – भंवर साहू (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – जगदीश सोनी (मंडल मंत्री)
• वार्ड संख्या 28 – मघाराम नाई (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – जसकरण मारू (मंडल महामंत्री)
• उदयरामसर पंचायत – विकास कौशिक (शक्ति केंद्र संयोजक), अध्यक्षता – राहुल डीडवाणिया एवं दीपक यादव
बैठक के दौरान मंडल प्रभारी दीपक पारीक ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने शक्ति केंद्र संयोजकों को बूथ प्रबंधन एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अंत में मंडल मंत्री विनोद भाटी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
