Trending Now

बीकानेर,नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी श्री दीपक पारीक को श्री बाबा रामदेव ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाले भव्य बाबा रामदेव जी के जागरण में सादर आमंत्रित किया गया।

आयोजकों द्वारा दिए गए आमंत्रण पत्र के माध्यम से शनिवार, 5 सितंबर 2026 को रात्रि 9 बजे आयोजित होने वाले जागरण में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को परिवार सहित उपस्थित होने का निमंत्रण दिया गया है।

जागरण का आयोजन मुक्ताप्रसाद रोड, गली नंबर 14 स्थित रामदेव मंदिर, रामपुरा-लालगढ़, बीकानेर में होगा। इस अवसर पर मास्टर भंवर अली एवं मास्टर नानू गोपाली द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। बाबा रामदेव जी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे।

Author