













नई दिल्ली/बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटोनी से आज बीकानेर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन की मजबूती को लेकर गहन चर्चा की गई।
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत,
भाजपा जिला प्रवक्ता श्रवण प्रजापत,मानाराम ठेकेदार,प्रदीप मंगलाव,अभिषेक कुमावत आदि साथ रहे
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि
मुलाकात के दौरान बीकानेर के नेताओं ने राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटोनी को जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यों की जानकारी दी। अनिल एंटोनी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए।
एडवोकेट अशोक प्रजापत और जिला प्रवक्ता श्रवण प्रजापत ने बीकानेर क्षेत्र के विकास और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के रोडमैप पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि बीकानेर में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को सशक्त बनाने में जुटा हुआ है।
