Trending Now

बीकानेर,विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन विभाग एवं टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर रियान इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, जीसस एंड मैरी स्कूल एवं आरके पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कला के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान उप वन संरक्षक लखन सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य एवं एकाग्रता के लिए मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना एवं उन्हें पृथ्वी संरक्षण के लिए प्रेरित करना हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध है।

सहायक वन संरक्षक डॉ. पूजा पंचारिया ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने एवं छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रेंजर महावीर रुहिल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पंकज पारिख, आरजे रोहित, डॉ. कपिल गोंबर रहे।

Author