Trending Now

बीकानेर,बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में विधायक सिद्धि कुमारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के विरोध में कांग्रेस की मानसिकता संकीर्ण एवं महिला विरोधी मानसिकता है। ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सिद्धि कुमारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,जिसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान अधिकार दिलाना है।
उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाले कानून का विरोध यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के उत्थान के प्रति गंभीर नहीं हैं। यह वही मानसिकता है जिसने वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध रही है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी संकल्प का प्रमाण है। यह कानून भविष्य में महिलाओं को नई ऊर्जा, सम्मान और अवसर प्रदान करेगा।

Author