Trending Now

बीकानेर,रामनवमी के पावन अवसर पर लाईफ फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। संस्था की ओर से शुक्रवार को प्रसिद्ध लालेश्वर महादेव मंदिर (शिवबाड़ी) में जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कन्या पूजन और महाप्रसाद वितरण मुख्य आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कन्या पूजन इस शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष (बीकानेर शहर) सुमन छाजेड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और ऐसे धार्मिक आयोजनों में सेवा भाव जुड़ जाने से उनकी महत्ता और बढ़ जाती है। सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति
संस्था की राजस्थान अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक मंजुषा भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा एवं भाजपा कार्यकर्ता ताराचंद गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था के प्रदेश सचिव रजनीश शर्मा ने जानकारी दी कि पूजन के उपरांत सभी बच्चों एवं महिलाओं को शुद्ध सात्विक भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम की सफलता में प्रदेश प्रभारी चांदनी मेहता, अनु गोगिया, सीमा छाबड़ा, रजनी घारू, बीटों कल्ला, इंदु शर्मा, पुष्पा सोनी, आशा पारीक और उमा मल्होत्रा का सक्रिय सहयोग रहा। साथ ही मीनू सोनी, नीलम शेखावत, संतोष शर्मा और करुणा गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष रूप से संदीप लाठ के विशेष सहयोग से आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया। अंत में संस्था ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Author