Trending Now

श्रीडूंगरगढ़,बीकानेर,विदुषी पूजा जोशी श्रीधाम वृन्दावन द्वारा रसमय मधुर वाणी मे श्रीमद् भागवत कथा का दिनांक 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक नेहरू पार्क कालू बास श्रीडूंगरगढ़ मे सुनाईं जायगी।।
पावन प्रसंग

प्रथम दिवस महात्म्य कथा।। द्वितीय दिवस शुखदेव आगमन।।तृतीय दिवस शिव चरित्र धुर्व चरित्र प्रहलाद चरित्र।। चतुर्थ दिवस वामन चरित्र राम रामवतार नंदोत्सव।। पंचम दिवस बाल लीला गोवर्धन पूजन ।।षष्ठम दिवस महारास लीला श्रीकृष्ण मथूरा गमन रूक्मिणी मंगल।।

सप्तम दिवस सुदामा चरित्र संक्षिप्त सूची।।

विदुषी पूजा का संक्षिप्त परिचय

मां काली की नगरी कोलकाता में आपका जन्म हुआ तथा स्कूली शिक्षा भी कोलकाता में सम्पन्न हुई। तत्पश्चात भागवत कथा एवं अनेकानेक ग्रंथों का अध्ययन अपने श्रीधाम वृंदावन से किया। भारत वर्ष में अनेका नेक संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर आपने 2010 में व्यासपीठ पर विराजमान होकर भागवत कथा करना प्रारंभ किया।

आज इस कथा रूपी आध्यात्मिक यात्रा में आपको 16 वर्ष हो गए हैं। आपके द्वारा भागवत कथा राम कथा शिव महापुराण कथा भक्तमाल कथा एवं नानी बाई को मायरो आदि कथाओं का वचन भारतवर्ष में लगभग सभी राज्यों में हो चुका है। कुल मिलाकर 300 से अधिक कथाएं आप द्वारा की जा चुकी है ।आपके जीवन का एकमात्र लक्ष्य है कथाओं के द्वारा संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म का प्रचार प्रचार करना। श्री डूंगरगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशी है कि विदुषी पूजा श्री डूंगरगढ़ की ही सुपुत्री है।
कथा के आयोजक मदनलाल जोशी एवं सकराण्या जोशी परिवार है

Author