Trending Now

बीकानेर,युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास ने मंगलवार को जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन और जनसेवा के मुद्दों पर चर्चा की। व्यास ने जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान व्यास ने ‘अशोक गहलोत फैन्स क्लब’ द्वारा क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। दोनों ने अशोक गहलोत फेन्स क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और इसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। ​उन्होंने पाराशर को बीकानेर आने और क्लब की गतिविधियों में भागीदारी का आग्रह किया।

Author