Trending Now

बीकानेर,अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह इंडस्ट्रीयल एरिया, चकगर्बी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को गौरान्वित करने वाली मातृ शक्ति को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, विशिष्ट अतिथि राजस्थानी फिल्मों के निर्देशक और कलाकार अरविन्द बाघेला, सत्य नारायण उपाध्याय, पूनम चंद विश्नोई, डॉ. रेणु रेखा, शंकर लाल सारण ने मातृशक्ति को पुष्प गुच्छ भेंट कर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करना स्वयं के सम्मान जैसा है। जगत जननी माता से लेकर महिलाएं पुरुष के जीवन को विभिन्न रूप में आलौकित करती हैं। आज घरेलू कामकाज के साथ महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने मातृशक्ति को नमन किया।

अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई ने कहा कि आज मातृशक्ति केवल चुल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं। प्रशासनिक सेवा हो या चिकित्सा, शिक्षा सेवा हो या राजनीति का क्षेत्र हर कहीं पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अपना परिवार सेवा सदन मातृशक्ति को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित ट्विंकल अरोड़ा और प्रियंका चौधरी का सम्मान किया गया।

Author