










बीकानेर,आज मदर्स एल एस कर्म फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.सुमन चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न जिलों में महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं का सम्मान समारोह रखा और महिलाओं के द्वारा बनाए गए 15000 कपड़े से निर्मित थैलों का वितरण विभिन्न जिलों में किया गया जिसके अंतर्गत बीकानेर जिले में 4000 थैलों का शहर कि विभिन्न सब्ज़ी-मंडियों, ठेलों ,दुकानों पर वितरण किया गया।साथ ही चक-गरबी में महिलाओं से केक कटवाकर उनका उत्साह वर्धन किया। वहाँ उपस्थित सभी मिलों के लिए खेल-कूद ,नृत्य व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया विजेता रही महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।डॉ. सुमन ने बताया नारीशक्तिआत्मनिर्भरता एवं शांति का प्रतीक है यह दिन हमें महिलाओं के योगदान को सम्मान देने उनके सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योगों से संबंधित विभिन्न योजनाएं, सभी गवर्नमेंट लोन व सब्सिडी स्कीम की जानकारी दी और बताया जहाँ नारी सुरक्षित और स्वस्थ है, वही राष्ट्र प्रगतिशील है! महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दौरान संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।
