Trending Now

बीकानेर,एसकेआरएयू द्वारा गोद लिए गए पेमासर गाँव में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय की संकाय सदस्य डॉ. प्रसन्नलता आर्या तथा डॉ. ममता सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गाँव की महिलाओं के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं को छोटे व्यवसायों की अवधारणा, उनके महत्व तथा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

महिला सशक्तिकरण पर एक भूमिका-अभिनय (रोल प्ले) और प्रेरणादायक कहानी का वीडियो प्रदर्शन भी किया, जिससे महिलाओं को सामूहिकता और आत्मनिर्भरता के महत्व को समझने में मदद मिली।
गाँव की महिलाओं ने चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए छोटे व्यवसाय शुरू करने में रुचि व्यक्त की।

Author