











बीकानेर,बीकानेर में होली और धुलंडी के मौके पर दो दिन तक कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद खाकी आज होली के रंग में रंगी नजर आई। बीकानेर के पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। इस मौके पर रेंज आईजी ओमप्रकाश मेघवाल और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने भी होली मनाने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और फिल्मी और राजस्थानी गानों पर आईजी एसपी और पुलिस के सभी जवानों के साथ जमकर डांस किया। पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने रेंज आईजी और एसपी के साथ होली खेली और गुलाल लगाई। आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि हर त्योहार पर पुलिस के अधिकारी और जवान कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालते हैं। इसलिए खुद कोई त्योहार नहीं मनाते हैं। धुलंडी के अगले दिन पुलिस की होली मनाई जाती है.होली हो या दिवाली यही एक त्योहार है,जिसे पुलिस के अधिकारी और जवान साथ सेलिब्रेट कर पाते हैं। पुलिसकर्मियों के साथ ही प्रदेशवासियों को भी होली की शुभकामनाएं दी।वही एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि हमारे जवानों ने पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करके आज हम लाइन पुलिस में अपने अधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेल रहे हैं। 2 दिन कानून व्यवस्था को संभालते हुए ताकि आमजन आराम से होली खेल सके हमने अपनी ड्यूटी करते करके आज हम होली की मस्ती में सराबोर है।होली का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया गया। वही एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कहा कि हम दो दिन से बीकानेर में कानून व्यवस्था संभालते हुए शांतिपूर्वक होली के त्यौहार को अपनी ड्यूटी के साथ निभाया आज हम अधिकारियों और जवानों के साथ होली खेल रहे हैं। सभी को होली की शुभकामनाएं दी।रिजर्व पुलिस लाइन के साथ ही बीकानेर के सभी थानों में भी होली का त्योहार मनाया गया
