











बीकानेर,नोखा,महेश्वरी महिला मंडल के चुनाव आज महेश्वरी भवन में संपन्न हुए। कार्यक्रम के शुरुआत में महेश भगवान की वंदना की गई। इस अवसर पर अध्यक्षा राधा रानी ने अपने कार्यकाल में किए कार्य बताएं व सब की सहमति से लक्ष्मी को अध्यक्ष पद दिया गया, सचिव पद शांति मुंदड़ा को, सह सचिव मैना तापड़िया उपाध्यक्ष, सुनीता बाहेती को दिया। चुनाव की प्रक्रिया मुख्य संरक्षिका उर्मिला तापड़िया, सरोज रानी, दुर्गा राठी, प्रिया राठी के नेतृत्व में हुई। चुनाव के बाद महासभा युवा संघ व महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने चबूतरे का लोकार्पण किया जिसमें महासभा अध्यक्ष भंवरलाल बाहेती, पुरुषोत्तम तापड़िया, हरी डागा, उमेश राठी, पार्षद अंकित तोपनीवाल, युवा संगठन के केशव करंवा, उमाशंकर मल समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
इन्होंने दी बधाई शुभकामनाएं
सरिता तापड़िया ,मनीष राठी कुसुम राठी, अनुराधा राठी ,पिंकी सोनी, निशा तापड़िया, कंचन अंजू चांडक ,संतोष लखोटिया, मालती दरगड़।
