











बीकानेर,भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष में चंग पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से बीकानेर शहर इकाई ने उल्लेखनीय कार्य किया है और कार्यकर्ताओं का समर्पण प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, नारायण चोपड़ा, संपत पारीक, मीना आसोपा तथा जसकरण छाजेड़ सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
