Trending Now

बीकानेर,बीकानेर के लिए गर्व का क्षण है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक दिलकान्त माचरा का चयन अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु राजस्थान टीम में किया गया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में 17 फरवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देशभर की सिविल सेवा टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें हिस्सा लेंगी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष राजस्थान टीम विजेता रही थी तथा इस बार भी कई अनुभवी खिलाड़ी, जिनमें आईपीएल और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं, प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

दिलकान्त माचरा की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, युवा नेता विवेक माचरा, भरत जैन, उमेश पुरोहित, मोंटू सोढ़ा एवं कबड्डी कोच रेखाराम सहित बीकानेर के खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author