Trending Now

बीकानेर,नोखा के बजरंग लाल पंचारिया पुत्र सुखदेव पंचारिया, सेवड़ी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज (नामसाई, अरुणाचल प्रदेश) से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, जिससे उनका परिवार, ब्राह्मण समाज, गुर्जरगौड़ समाज सहित पूरे क्षेत्र और समाज में गौरव और उत्साह का माहौल छा गया है।
बजरंग लाल पंचारिया ने “A Doctrinal Study on Juvenile Delinquency and Justice Delivering System with Reference to Arunachal Pradesh” विषय पर गहन सैद्धांतिक शोध (Doctrinal Research) पूरा किया। यह शोध किशोर अपराधिता के कारणों, किशोर न्याय वितरण प्रणाली (Juvenile Justice System) की स्थिति, Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015 के क्रियान्वयन, अरुणाचल प्रदेश की विशेष सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियों और न्याय व्यवस्था में सुधार के सुझावों पर केंद्रित है। यह अध्ययन न्याय व्यवस्था, सामाजिक सुधार और किशोर कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है, खासकर पूर्वोत्तर भारत के संदर्भ में।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने बजरंग लाल पंचारिया को हृदय से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देगी।

समाज के वरिष्ठजनों ने एकमत से कहा:
“शिक्षा ही समाज को नई दिशा और प्रगति देती है। बजरंग लाल पंचारिया की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को उच्च शिक्षा, शोध और सामाजिक योगदान की ओर प्रेरित करेगी।”

बधाई देने वालों में शामिल प्रमुख नाम:
गुर्जरगौड़ समाज अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया,मानकलाल पंचारिया, शक्ति राम जोशी,किशनलाल पंचारिया, डॉ. सीताराम, विप्र समाज अध्यक्ष हीरालाल सारस्वत,राम निरंजन जोशी, सीताराम पांडिया, mo सूरजमल उपाध्याय, समाजसेवी नारायण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंगलाल , adv.राजेश पंचारिया,बृजेश पंचारिया, मोहित जोशी, पुखराज सांखी,भाई राम पंचारिया,बजरंग लाल पंचारिया को उनके इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
आपका यह कदम न केवल परिवार और समाज का गौरव बढ़ाएगा, बल्कि न्याय और किशोर कल्याण के क्षेत्र में नए रास्ते खोले

Author