











बीकानेर,पुष्करणा समाज के आगामी सामूहिक सावे पर पुष्करणा महिला मंडल की ओर से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को खिरोड़े की सामग्री का वितरण किया गया। अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया कि 55 कन्याओं को सामग्री का वितरण किया गया। इसमें पांच किलो चावल,पांच किलो मूंग,पांच किलो चीनी,पांच किलो पापड़,पांच किलो बड़ी,गुड की भेली,दूध के लिये कलश,दो साड़ी व श्रृंगार सामग्री के साथ बतौर सगुन नारियल प्रदान किये गये। वितरण स्थल पर उपस्थित कन्याओं का तिलक कर साड़ी देकर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर मंडल की संरक्षक अर्चना थानवी,सचिव सुनेका हर्ष,कोषाध्यक्ष इन्दु हर्ष,डॉ विजय लक्ष्मी व्यास,इन्दू पुरोहित,राजकुमारी व्यास,तरूणा पुरोहित,मीनाक्षी हर्ष,पिंकी पुरोहित,अनुपमा रंगा,कृष्णा हर्ष,जमना व्यास,आशा व्यास,बसंती हर्ष,गीता व्यास,वंदना पुरोहित,आरती आचार्य,सुमन ओझा,गायत्री व्यास,सीमा पुरोहित,अरूणा चूरा,वंदना आचार्य,रंजिता आचार्य,बबीता आचार्य,डॉ कमला कल्ला,कृष्णा थानवी आदि मौजूद रही। सचिव सुनेका हर्ष ने बताया कि पुष्करणा समाज में विवाह परंपरा के अनुसार कन्या पक्ष द्वारा विवाह के समय बर्तन सहित अन्य घरेलू सामग्री लेकर वर पक्ष के घर जाकर खिरोड़ा भरा जाता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए महिला मंडल जरूरतमंद कन्याओं को यह सामग्री नि:शुल्क की,ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके।
