Trending Now
 बीकानेर,गंगाशहर,अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा आज सामूहिक आयंबिल का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा एवं तपस्या से ओतप्रोत इस आयोजन में 45 बहनों ने आयंबिल तप का संकल्प लेकर सामूहिक तप-आहुति में अपना योगदान दिया।
आयंबिल जैसे संयम एवं आत्मशुद्धि के तप के माध्यम से बहनों ने त्याग, संयम और साधना की भावना को अभिव्यक्त किया। सामूहिक रूप से किए गए इस तप से वातावरण में आध्यात्मिकता एवं धर्ममयता का विशेष संचार हुआ। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की अध्यक्षा  प्रेम बोथरा एवं मंत्री रेखा चौरड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी सरिता आंचलिया एवं सरोज भंसाली तथा कन्या मंडल प्रभारी व सह प्रभारी हेमा पारख व सुनीता डोसी का भी अच्छा सहयोग रहा।।अध्यक्षा प्रेम बोथरा ने कहा कि सामूहिक तप न केवल आत्मशुद्धि का माध्यम है, बल्कि इससे परस्पर आध्यात्मिक प्रेरणा और धर्म के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। सभी बहनों की सहभागिता ने इस आयोजन को सार्थक एवं प्रेरणादायी बना दिया। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे ऐसे आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों से बहनों में तप, त्याग, संयम और साधना के संस्कारों को निरंतर सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

Author