Trending Now

बीकानेर,बीकानेर की सियासत में 3 अक्टूबर को हलचल तेज होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का बीकानेर दौरा तय हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (PCC चीफ) गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 3 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। दोनों बड़े नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्व. डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के जुटने की संभावना है। इस दौरान दोनों नेता राजनीतिक रूप से भी अहम संदेश दे सकते हैं।

Author