Trending Now

बीकानेर,सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है।यज्ञाचार्य पंडित सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज) ने भूमि पूजन करवाया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इंद्रसिंह राजपुरोहित, भुवनेश नागल, सुशील कुमार यादव, नंदू गहलोत, प्रहलाद सिंह मार्शल, गोपाल भादाणी, सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), मूलचंद शर्मा, मालचंद सारस्वत और टीकमचंद आदि ने भूमि पूजन करवाया। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान के लिए अब यज्ञशाला का निर्माण शुरू हो गया है। यज्ञशाला का निर्माण डीडवाना के कारीगर गोबर और सरकंडों से वैदिक मन्त्रों के साथ करेंगे। 21 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। *श्रीमद्भागवत गीता और पीले चावल भेंटकर निमंत्रण दिया* पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले धार्मिक आयोजन के लिए गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोगों को निमंत्रण दिया। निमंत्रण में पीले चावलों का कलश, श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर किया गया। दुपट्टा पहनाकर सबका सम्मान किया गया। एसपी बीकानेर कावेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी (सिटी) चक्रवर्ती सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी कैलाश संधू, सीओ सदर अनुज ढाल, नयाशहर एसएचओ कविता पूनिया, पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता भवानी प्रकाश और यश बंशी माथुर (मैकेनिकल), अविनाश कुमार सिंघल (तकनीशियन इलेक्ट्रॉनिक्स) को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने वालों में सनातन धर्म रक्षा समिति के महामंत्री प्रहलाद सिंह मार्शल, सुशील कुमार यादव, गजेन्द्र सिंह राठौड़ और यश यादव आदि शामिल थे। *महिला विंग जुटी हुई है तैयारी में* 22 से 28 फरवरी तक शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान के लिए सनातन धर्म रक्षा समिति की महिला विंग भी जुटी हुई है। महिला विंग की अध्यक्ष उषा गहलोत के साथ भगवती उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, संतोष लखन, पंकज आदि कलश तैयार करने में जुटी रही।

Author