











बीकानेर,बीकानेर,आज कार्यग्रहण करने वाले कुलगुरु डॉ राजेंद्र दुबे से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संगठन का दुपट्टा एवं माला पहनाकर कुलगुरु डॉ राजेंद्र जी दुबे का आत्मीय व भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय किसानों के हित में नवाचार, अनुसंधान एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि क्षेत्र आज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। किसानों की आय वृद्धि, लागत में कमी, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज अनुसंधान तथा तकनीकी प्रशिक्षण जैसे विषयों पर ठोस कार्य की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री हीराराम जी, प्रान्त मीडिया प्रभारी भवानी शंकर जाजड़ा, संभाग कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर संजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष ओम जी गोदारा जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह राठौड़, शंकर लाल जी चौधरी सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कुलगुरु डॉ राजेंद्र जी दुबे के नव-कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कुलगुरु दुबे ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय को किसानों के लिए उपयोगी और परिणामोन्मुख बनाया जाएगा। कार्यक्रम सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
