












गांव कोटासर की करणी गौशाला में आज चैत्र अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा चैत्र मास की अमावस्या पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में ग्राम वासियों ने किया सामूहिक हवन। पंडित विजय कुमार जाजड़ा एवं पंडित सुनील कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान में दिलवाई आहुतियां। ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से अपने परिवार की सुख समृद्धि हेतु घी खोपरों की दी आहुतियां लिया गो सेवा का संकल्प। चेन्नई प्रवासी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर, बेंगलुरु प्रवासी श्याम सुंदर मोटीयार पलाना, बड़ोदरा प्रवासी पहलाद नागल सुथार दुलचासर ने 2100सो 2100सो रुपए की राशि समर्पित कर गौ माताओं को खल, मूंग चूरी भंडारा किया समर्पित। लंदन प्रवासी उपाध्याय परिवार ने अपने स्वर्गीय पिताजी सोमनाथ जी उपाध्याय की पुण्य स्मृति में ₹1100 की राशि समर्पित कर भंडारा किया एवं 12 महीना लगातार 12 अमावस्या को भंडारा का लिया संकल्प।1100 रुपए की राशि समर्पित कर गंगा शहर निवासी राजेंद्र कुमार जोशी ने किया मुंग चूरी का भंडारा ।मां कामाख्या गौ सेवा मंडल ने 3630 रुपए की राशि समर्पित कर गौ माताओं को हरि फल सब्जी, मुंग चूरी, गुड़ का लगाया पावन भोग। चेन्नई प्रवासी रामेश्वर लाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी ने गुड़ सेवा हेतु 1100रू राशि समर्पित की। हाडलां निवासी छैलू सिंह राठौड़ 1300 रुपए, पृथ्वी सिंह राठौड़₹500 ,रामेश्वर लाल पालीवाल ₹500 एवं मुसलकी निवासी रतन सिंह ने 501 रुपए की राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। 511रू भिवंडी प्रवासी दुलचासर निवासी ने गुप्त दान के रूप में सेवा दी।1100रू श्रवण सिंह भाटी कोटासर ने गो सेवा राशी समर्पित की। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का जताया आभार गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन गौ सेवा भंडारे में किया श्रमदान कर सहयोग। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर गौशाला स्थित करणी माता मंदिर पर 9 दिवसीय मां करणी की विशेष पूजा अर्चना के लिए घट स्थापना कल सुबह अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी।
