Trending Now
बीकानेर,श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मोमासर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आड़सर में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता भवानी पालीवाल ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के संघर्ष, विस्तार एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बूथ प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
वरिष्ठ नेता रामेश्वर पारीक ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन विषय पर विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने सोशल मीडिया एवं AI, नमो ऐप एवं सरल (SARAL) ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण देते हुए डिजिटल माध्यमों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
भाजपा नेता अजय काजला ने हमारी कार्यपद्धति विषय पर संगठन की कार्यशैली एवं अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने बताया कि आज के प्रशिक्षण वर्ग में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में मोमासर मंडल से महामंत्री भीन्यानाथ सिद्ध, मांगीलाल गोदारा,लक्ष्मण सिंह, श्रवण सिंह भाटी, मोहन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, भगवती लखारा, सुभाष कमलिया, शंकर लखारा, महावीर व्यास,देवकरण, स्वामी शिव जोशी, नारायण सिंह, मेघराज सोनी, ओम नाथसिद्ध, भवानी तावणियां,धनराज सोनी, चांदरतन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
अंत में मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने सभी वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Author