













बीकानेर,नाल रोड गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास स्थित पुरोहित,लव ओझा,गिल्डा माहेश्वरी की कुलदेवी डेहरु माता के पाटोत्सव को भव्य बनाने के लिए समिति की बैठक समिति के संयोजक जेठाराम जी पुरोहित की अध्यक्षता में रखी गई | समिति के सचिव शंकर लाल पुरोहित अध्यक्ष एड.पवन पुरोहित ने सभी डेहरु माता के भक्तों से आग्रह किया कि सभी पाटोत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए समिति के अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित ने बताया कि इस बार पुरुषोत्तम मास ( अधिकमास ) होने के कारण डेहरु माता का स्थापना दिवस ( पाटोत्सव ) दिनांक 17जून 2026 ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को भव्य रूप से मनाया जाएगा। समन्वयक भंवर पुरोहित ने कहा कि माता जी के पाटोतस्व को सफल बनाने के लिए देश के समस्त पुरोहित समाज,लव ओझा,गिल्डा माहेश्वरी से संपर्क कर आयोजन को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा | पुरोहित ने कहा कि इस अवसर पर डेहरु माता मंदिर की पंचायत होगी एवं स्मारिका बनाने का भी निर्णय किया।
बैठक में सतीश पुरोहित,मास्टर पवन पुरोहित, रामरतन पुरोहित,सुरेंद्र ओझा, एड. रमेश पुरोहित,एड.अनिल पुरोहित,सत्यनारायण पुरोहित, रूपजी पुरोहित ( झाझू), रमेश पुरोहित (कोलायत), केसरीचंद जी (हदा), ,अमृतलाल पुरोहित(
हदा),नवल पुरोहित(दारा महाराज) ,रामेश्वर पुरोहित( कावनी),नागू भा,सुनील पुरोहित,बटुक पुरोहित,अटल पुरोहित,गणेश पुरोहित,गोपाल पुरोहित,अशोक भादानी (कमांडो),अमरनाथ भादानी, गिरिराज पुरोहित, कंवर लाल भादानी,सुभाष पुरोहित,बद्री महाराज,राजेश पुरोहित,आलोक पुरोहित,सुशील भा,अनिल पुरोहित सेवादार,दुर्गों जी पुरोहित( बीठनोक), वीरेंद्र जी पुरोहित( कोलायत), करणी दान जी पुरोहित( खींदासर),जेठमल जी पुरोहित ,रामेश्वर जी पुरोहित(खिंदासर), श्री ओम पुरोहित ( गिराजसर), कालूराम जी पुरोहित( कुम्हारों की ढाणी)|
