













बीकानेर,भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन महासभा बीकानेर द्वारा रविवार को विभिन्न सेवा प्रकल्पों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महासभा ने ‘जीओ और जीने दो’ के संदेश को चरितार्थ करते हुए शहर के अस्पतालों और आश्रय स्थलों में सेवा पहुँचाई।
महावीर पार्क को गोद लेने की घोषणा
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह भगवान महावीर पार्क में सामूहिक नमस्कार महामंत्र के जाप और प्रभु महावीर की स्तुति गान के साथ हुआ। इस अवसर पर जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि महासभा महावीर पार्क को गोद लेकर इसका पूर्ण सौंदर्यीकरण कराएगी। वहीं, कुनाल कोचर ने जानकारी दी कि सरकारी प्रक्रिया के तहत अति शीघ्र यह पार्क 2 वर्ष के लिए महासभा को सौंप दिया जाएगा।
विभिन्न संस्थानों में फल वितरण
भगवान महावीर के करुणा और प्राणी मात्र की सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख सेवा केंद्रों पर फल वितरित किए। इनमें शामिल थे। आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर रिसर्च सेंटर एवं ट्रॉमा सेंटर, अनाथालय और मूक-बधिर आश्रम ,अंध विद्यालय और अपना घर आश्रम-2 (रानी बाजार)
आज की भजन संध्या: स्व. मगन कोचर को समर्पित
महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने बताया कि महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर 30 मार्च 2026 को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह संगीतमय शाम बीकानेर के प्रतिष्ठित भजन सम्राट स्व. मगन जी कोचर की स्मृति को समर्पित रहेगी।
इनकी रही सक्रिय भागीदारी
आज के कार्यक्रम में जैन कन्हैयालाल बोथरा, जैन जतनलाल संचेती, जैन मोहन सुराणा, जैन संजय सांड, जैन विजय कोचर, जैन चम्पकमल सुराणा, जैन जयचंदलाल डागा, जैन मेघराज बोथरा, जैन अशोक सुराणा, जैन जसकरण छाजेड़, धनेश जैन, जैन अजय सेठिया, जैन नवरतन बोथरा, जैन विश्वास सुराणा, जैन अनिल सुराणा, जैन निर्मल जी धाड़ीवाल, जैन शुभ दस्साणी, जैन विनय डागा, जैन अमित डागा, जैन पवन छाजेड़, जैन हनुमान सेठिया, जैन शान्तिलाल पुगलिया, जैन मांगीलाल लूणिया, जैन जेठमल बोथरा, जैन जयचंदलाल सुखाणी, जैन बसंत नौलखा जैन राजेन्द्र लूणिया, जैन प्रताप रामपुरिया, जैन विक्रम भुगड़ी, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्रीमती प्रेम नौलखा, जैन अजितमल खजांची, जैन कुनाल कोचर, श्रीमती चन्द्रकला भूरा, श्रीमती विनीता सुराणा, श्रीमती सुनिता सुराणा, श्रीमती सन्तोष बोथरा, आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन में भाग लिया।
