Trending Now

बीकानेर,भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ज़िले/शहर प्रदेश/देश में आहूत होने वाले अनुष्ठानो/ आयोजनों के सानंद संपन्न कराने हेतु नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में गणेश स्थापना व प्रतिमा स्थापना का अनुष्ठान हुवा वितरण केंद्र स्थापित-सभी की सुविधा हेतु सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित भगवान श्री परशुराम जी एव भगवान श्री विष्णु के दस अवतार की तस्वीरो व अनुष्ठान सामग्री के वितरण केंद्र का शुभारंभ हुवा नगर सेठ के गीता मंदिर में वितरण केंद्र स्थापित किया गया भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा व विप्र महासभा की ओर से 43 वे पूजन अनुष्ठान के विशेष व दिव्य अनुष्ठान के अंतर्गत भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव दिवस के अंतर्गत जिले/शहर प्रदेश/देश में होने वाले विभिन्न अनुष्ठानों/आयोजनों के सानन्द से आहूत होने, नों दिवसीय अनुष्ठान के तहत गणेश स्थापना व प्रतिमा पूजन अनुष्ठान नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर स्थित गीता मंदिर परिसर में पूर्ण विधि विधान से किया गया पूजन अनुष्ठान के साधक प योगेन्द्र कुमार दाधीच ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा, राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा, राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन) के सानिध्य में हुवे गणेश स्थापना एव प्रतिमा पूजन अनुष्ठान में पुजारी बुलाकी सेवग , प चाँद भा श्रीमाली , नवल कल्ला , मदनलाल पुरोहित काकाश्री , डॉ एस पी पुरोहित, बंशीलाल व्यास, सुरेन्द्र कुमार जोशी , श्रीरतन तम्बोली , कृष्ण कुमार कल्ला , शिवप्रकाश व्यास शिव कुमार व्यास , बलदेव दास व्यास लाभा महाराज, मुकेश जोशी, राकेश आसोपा , केदारनाथ जोशी , अशोक सोनी , श्यामसिंह चारण , सीताराम ओझा आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर गणेश स्थापना कर भगवान श्री परशुराम जी एव विष्णु के दशावतार की तस्वीरो का पूजन अर्चन कर आरती की गई

वितरण केंद्र स्थापित- विभिन्न मंदिरों/ पाटो/चोकों/सामाजिक संस्थाओं के आयोजनों एव घरों में पूजा हेतु सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित भगवान श्री परशुराम जी एव भगवान श्री विष्णु के दस अवतार की दिव्य व विशेष तस्वीरो के वितरण हेतु नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के गीता मंदिर में वितरण केंद्र स्थापित किया गया है सभी मंदिर समय में पुजारी बुलाकी सेवग आयोजन समिति के कृष्ण कुमार कल्ला चांद भा श्रीमाली महेश पारीक रतन तम्बोली नवल कल्ला मदनलाल पुरोहित काका बंशीलाल व्यास बलदेव दास व्यास लाभा महाराज श्याम सिंह चारण अशोक सोनी जेठ मल गहलोत निर्मल कुमार मीमानी डॉ एस पी व्यास श्री बल्लभ पुरोहित राजेन्द्र आचार्य रामलाल ओझा सीताराम ओझा राकेश आसोपा एवं अन्य आयोजन समिति के सदस्यों से मंदिर समय में प्राप्त कर सकेंगे

जिले/शहर भर में विभिन्न स्थानों / मंदिरों में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विभिन्न अनुष्ठान आहूत कर सनातन संस्कृति के महादिवस को पूरी श्रद्धा विश्वास व उत्साह के साथ संतों की उपस्थिति में मनाया जाएगा । नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ 12 अप्रैल को नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में पूजन अखंड ज्योत भोग के अनुष्ठान होगे लगातार विभिन्न अनुष्ठान होंगे 19 अप्रैल 2026 को प्रातः चार बजे दुग्ध पंच द्रव्यों से नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के साथ भगवान परशुराम जी का अभिषेक होगा विशेष वस्त्र पहनाकर विशेष रूप से श्रृंगार कर भोग अर्पित कर आरती होगी नगर सेठ स्थित यज्ञशाला में विशेष पूजन के साथ महायज्ञ महाआरती होगी महा प्रसाद के भोग का वितरण भगवान परशुराम जी व विष्णु के दशावतार की दिव्य व विशेष तस्वीर के साथ सभी सनातन भक्तों को दिनभर होगा अक्षया तृतीया के शुभ मुहर्त के अनुसार सभी सनातन बच्चों को सनातन के सोलह संस्कार के अंतर्गत पाटी पोथी कलम सरस्वती माताजी की तस्वीर के पूजन के साथ भेंट समारोह होगा सांयम सात बजे से रंगोली इग्यारह सो दीपो से दीपोत्सव महा आरती आदि के अनुष्ठान होंगे 20 अप्रैल को विशेष पूजन भोग पुष्प शृंगार प्रसाद वितरण के अनुष्ठान होंगे नौ दिवसीय अनुष्ठान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा राष्ट्रीय संयोजक विप्र महासभा राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की अगुवाई में नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बीकानेर सहित जिले/शहर/प्रदेश के विभिन्न मंदिरों स्थानों पर संतों की उपस्थिति में होंगे

 

Author