Trending Now

बीकानेर,स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 27 अशैक्षणिक कार्मिकों की पदोन्नति की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची में विभिन्न कार्मिकों की निजी सचिव, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय,लिपिक ग्रेड प्रथम, सहायक अनुभाग अधिकारी,अनुभाग अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, तथा कनिष्ठ लिपिक वर्ग में पदोन्नति की गई है।
अशैक्षणिक कर्मचारी नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम-1998 के नियम-28 के अन्तर्गत गठित समिति की अनुशंषा पर कुलगुरू प्रोफेसर राजेंद्र बाबू दुबे द्वारा इन कार्मिकों की पदोन्नति का अनुमोदन किया गया।
अशैक्षणिक कर्मचारी संघ ने इस पर प्रसन्नता जताई और कुलगुरु तथा रजिस्ट्रार का आभार जताया। संघ के अध्यक्ष मदनपाल सिंह ने कहा कि लम्बे समय से रुकी पदोन्नति होने से कार्मिकों का उत्साहवर्धन होगा , साथ ही इससे विश्वविद्यालय में कार्मिकों का कैडर सुदृढ़ीकरण भी हो सकेगा।
पदोन्नत कार्मिक को पदोन्नत पद 07 दिवस में अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करनी होगी। पदोन्नति पर वास्तविक परिलाभ कार्यग्रहण की तिथि से देय होंगे।

Author