











बीकानेर,नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर में आज विज्ञान दिवस भारतीय वैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार विजेता सी वी रमन की याद में धूमधाम से मनाया गया। ऑस्ट्रेलिया से पधारे प्रोफेसर ओ के हर्ष व पूर्व रीजनल ऑफिसर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सुनील बोड़ा ने बच्चों के बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया। हर्ष ने क्वांटम सिद्धांत, मंगलयान, चंद्रयान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बच्चों को जानकारी दी। बोड़ा ने विज्ञान की मूल अवधारणा और उसके जीवन से जुड़े हुए पहलुओं कार्य, शक्ति , नाभिकीय ऊर्जा , ऊष्मा, पलायन वेग के बारे में जानकारी दी। चंद्रशेखर आचार्य एवं सोमनारायण पुरोहित ने विज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को समझने पर बल दिया। करुणा क्लब के रमेश मोदी व गिरिराज खैरीवाल ने बच्चों के मॉडल की तारीफ की। मोहम्मद फारूक ने वैश्विक जगत में ऊर्जा के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने ऊर्जा, तरंग, प्रकाशीकी, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण तथा वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया। छात्राओं ने जीव विज्ञान,शरीर के अंगों, डी एन ए, अनुकूलन के बारे में जानकारी दी। साला सचिव राजेश रंगा में स्टाफ और बच्चे की मेहनत की तारीफ की। अंत में हरिनारायण आचार्य द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कर धन्यवाद प्रेषित किया।
