











बीकानेर-बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक कोठारी हॉस्पिटल रोड स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में आगामी 28 फरवरी को बीकानेर में होने वाले पंचायत राज और निगम चुनाव की सभा को देखते हुए शहर कांग्रेस की रणनीति तय की गई और अलग अलग प्रभार क्षेत्र से जिम्मेदारियां जिलाध्यक्ष द्वारा सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि अब वो समय है जब हमें संगठन को मजबूत और शसक्त करते हुए आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराना है।इसी संदर्भ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा आगामी 28 फरवरी को बीकानेर में कार्यकर्ताओं से बात कर पंचायत राज और निगम चुनाव हेतु जनसभा कर रहे है हमारा दायित्व है कि हम अधिकतम संख्या में अपने वार्डो से कार्यकर्ता और आमजन को लेकर इस जनसभा में पहुंचे मेघवाल ने कहा कि संगठन में सक्रियता के साथ 100 प्रतिशत उपस्थिति से कार्य करना होगा और जो व्यक्ति इस कार्य को पूर्ण ईमानदारी से करेगा वही संगठन में पदाधिकारी बनेगा या रहेगा। लगातार कार्यक्रमों से दूरी रखने वाले व्यक्ति अब संगठन में पद लेकर नहीं बैठे रह सकते हैं। ऐसा निर्देश उनको राष्ट्रीय संगठन से मिले है और उनको पूरा करना जिला कांग्रेस का कार्य है जिसको वे पूरी शिद्दत से निभाएंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जांबाज है और हर परिस्थिति में अपनी पूरी ताकत से हर कार्यक्रम को सफल बनाता है आगामी 28 फरवरी को बीकानेर शहर कांग्रेस का कार्यकर्ता हर वार्ड से जनसभा को सफल करेंगे
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि यह तय है कि अब कांग्रेस अपने नए स्वरूप में निकल कर आ रही है इसलिए जिम्मेदार लोग अपनी उपस्थिति और सक्रियता को बनाए रखे तभी संगठन में बने रहेंगे
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन नागौरी,ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, यूथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, sc प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला, राजीव गांधी पंचायत राज जिला अध्यक्ष नंदलाल जावा,इंटक के यूथ प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र देवड़ा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैयालाल कल्ला, हीरालाल हर्ष, हजारीमल देवड़ा, अरुण व्यास, जयदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, मंडल अध्यक्ष बलराम नायक, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जल मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्नोई, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, प्रदेश महासचिव शलीना खान ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर खत्री, मुमताज शेख, वंदना गुप्ता,एडवोकेट भीखाराम मेघवाल, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.पी.के.सरीन,चंद्रशेखर चावरिया, ने संबोधित करते 28 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही
बैठक का संचालन रामनाथ आचार्य ने किया
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि इस अवसर पर दिलीप बांठिया, राहुल जादूसंगत,अकरम अली, फिरोज अहमद भाटी, शब्बीर अहमद,आजम अली, प्रेम जोशी, सफी खान,गोपीराम विश्नोई, अभिषेक गहलोत, मनोज चौधरी, सुभाष स्वामी,पन्नालाल मेघवाल, हाजिर खान, मोहम्मद आरिफ भुट्टो,यूनिस अली,मनोज गहलोत, धनसुख आचार्य,रविकांत वाल्मीकि शिवकुमार गहलोत, ओमप्रकाश लोहिया,यकीनुदीन डग्गा, भवानीसिंह राजपुरोहित, गजानंद शर्मा, एडवोकेट संदीप शेखावत, विजय सिंह शेखावत,अमरीक सिंह, ताहिर हसन कादरी,हरिप्रकाश वाल्मीकि, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
