Trending Now

जयपुर/बीकानेर,बिहार विधानसभा चुनावों में अपना परचम फहराने के बाद लोक जनश्क्ति पार्टी (रामविलास) ने राजस्थान में होने जा रहे निकाय और पंचायती राज चुनावों में भी अपनी ताकत दिखाने का फैसला किया है। इसके लिये मंगलवार को बिहार के केबिनेट मंत्री संजय सिंह की मौजूदगी में हुए पार्टी के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। संजय सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। इसे देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर अब राजस्थान में भी पार्टी का जनाधार बढ़ाया जायेगा।
सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये अभियान चलायेगा जायेगा। उन्होने कहा राजस्थान में लोजपा (रामविलास) निकाय और पंचायती राज चुनावों में मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार उतारेगी। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरज कुमार,प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुराद खान,बीकानेर जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी, जयपुर जिला अध्यक्ष अजीज गौड़ ने भी संबोधित किया।

Author