Trending Now

बीकानेर,समुद्र किनारे से पधारे जगद्गुरू थार में हिलोरे ले रहे आस्था के सागर में इस चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं को भक्तिरस-वर्षा से तर कर देंगे। ऐसा होगा थार में पल्लवित-पुष्पित धर्मनगरी के गंगाशहर मार्ग पर संचालित अग्रवाल भवन में। इस वृहद् अनुष्ठान (चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ) को 19 मार्च से 29 मार्च तक तमिलनाडु के श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम, कृष्णगिरी के विश्व विख्यात पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 वसंत विजयानंद गिरी महाराज की प्रेरणा और उन्हींके सान्निध्य में संपन्न करने का आशीर्वाद मिला है।
इतना ही नहीं, अनुष्ठान स्थल पर न केवल रातों-रात प्रतीकात्मक ऊंचे-ऊंचे चतुर्दश मंदिरों का निर्माण होगा वरन् धर्म क्षेत्र में कुबेर और लक्ष्मी का स्थाई रूप से वास सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ 11 दिन तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर में बड़ी संख्या में साधक तप करेंगे। धार्मिक राजधानी काशी के विद्वान पंडित 9 कुंडीय विराट यज्ञ करवाएंगे जिसमें कई क्विंटल समिधा की आहुतियों से धर्म नगरी बीकानेर महकेगा। इन सभी के साथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा अद्भुत शिवलिंग।
इस वृहद अनुष्ठान के संबंध में जानकारी देने के लिए गुरुवार को अग्रवाल भवन में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर ट्रस्टी गुरुभक्त संकेश जैन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 11 दिनों में प्रतिदिन अलसभोर से रात्रि के दूसरे प्रहर तक किए जाने वाले अनुष्ठानों का बिंदुवार विवरण बताया। प्रेस कांफ्रेंस में कुनाल काेचर, मनाेज पूगलिया, सुरेंद्र काेचर, तरुण पूगलिया, श्रीपाल नाहटा

बीकानेर में 11 दिन तक विशाल मंदिरों में आकर्षण बनेगा देवताओं का जीवंत दर्शन

अनुष्ठान स्थल अग्रवाल भवन में 35 से 45 फीट ऊंचे अस्थाई मंदिर बनाए जाएंगे। इनमें 14 देवी-देवता दर्शन देंगे। इनमें प्रथम पूज्य गणपति, भैरव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कृष्णगिरी पदम्मावती मंदिर, धनदेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिद्धिदात्री मंदिर, महागौरी मंदिर, करणी माता मंदिर, ललिता महात्रिपुर सुंदरी मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीराम परिवार मंदिर, हनुमान मंदिर आदि का निर्माण किया जाएगा जो विशाल 35 से 45 फीट ऊंचे बनाए जाएंगे। ये मंदिर सम्पूर्ण भारत में एकमात्र छोटीकाशी बीकानेर नवरात्रि के आकर्षण बनेंगे।
इस वृहद अनुष्ठान के तहत 500 दिव्य समृद्धि कलश स्थापित कर उनमें 351 दुर्लभ धार्मिक महत्व की सामग्रियों को स्थान दे विशेष यज्ञ पूजा के द्वारा उनका सिद्धि विधान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, वहीं रात्रि में ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देकर समां बाधेंगे।

काशी के विद्वान विप्र पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हाेगा अति विराट दिव्य यज्ञ

पूज्यपाद महाराजश्री के सान्निध्य में 19 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर आयोजित होगा। वहीं दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक काशी के विद्वान विप्र पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हजारों किलो मेवा, हजारों किलो देशी घी एवं हजारों किलो शुद्ध चन्दन की लकडिय़ों से 9 कुंडीय अति विराट दिव्य यज्ञ होगा। साथ ही साथ जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज के श्रीमुख से रात्रि 8 बजे से 11 दिवसीय भव्य एवं दिव्य सर्व कष्ट निवारक देवी भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी।

Author