Trending Now

बीकानेर,भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र कुमावत का प्रथम बार बीकानेर आगमन पर बंगला नगर में भव्य अभिनंदन किया गया। एक स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित इस विशाल सभा में समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज के लोगों सहित आमजन ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्यतिथि प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ महेन्द्र कुमावत रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कुम्हार समाज बीपी एच ओ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामेश्वर गुर्जर और श्रवण सोनी,बीपी एच ओ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला कौशल शर्मा राजेन्द्र पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल प्रजापत हुकम चंद कांटा पार्षद माणक लाल कुमावत
कार्यक्रम का संयोजन अर्जुन कुमावत द्वारा किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र कुमावत ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “संगठन की शक्ति ही हमारी असली पूँजी है। हमें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाना है।”

अपने अध्यक्षीय संबोधन में बीपी एच ओ प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि भाजपा ने डॉ महेंद्र कुमावत पर जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उसमें ओबीसी राजस्थान के सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे डॉ कुमावत सभी को साथ लेकर जन कल्याण कारी योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाने का कम करेंगे
विशिष्ट वक्ता के रूप में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा और राजेंद्र पवार ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही, हुकमचंद सोनी, सोहनलाल प्रजापत,और मगाराम ने भी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
सभा के आरम्भ में अशोक प्रजापत अर्जुन कुमावत व माणक कुमावत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को साफा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
सभा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वे संगठन के कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
कार्यक्रम के अंत में किशन संवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया
सभा में ओम प्रकाश लखेसर, शिव कुमार,मगा राम माहर लूना राम हवलदार मांगीलाल सँवाल हुकम चंद सैन ओम प्रकाश सेन माणक लिम्बा गणेश लिम्बा उदाराम महर भगीरथ बाबू लाल गेधर रुगाराम लक्ष्मण राम अणदाराम भागिरथ पिथाराम मोडाराम शंकर लाल लिंबा कुन्दन सोनी अशोक सुथार मुल चंद गुरीया करणा राम गुरिया पुर्व पार्षद श्याम स्वामी बजरंग पुनम नाई नवल नाई सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Author