Trending Now

बीकानेर,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य को लगातार 12वीं बार भाजपा राजस्थान की ‘प्रदेश कार्यसमिति’ में सदस्य मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस उपलक्ष्य में भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला एवं जिला उपाध्यक्ष और बीपीएचओ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. आचार्य का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि डॉ आचार्य का परंपरागत तरीके से श्याम सिंह हाडला और एडवोकेट अशोक प्रजापत ने डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य की सांगठनिक कुशलता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।
इस अवसर पर श्याम सिंह हाडला एडवोकेट अशोक प्रजापत, पार्षद माणक कुमावत,किशन संवाल अर्जुन कुमावत त्रिलोक गेधर आशुराम बोबरवाल श्रवण बोबरवाल कार्यकर्ताओं ने डॉ. आचार्य को राजस्थानी साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्प मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से परिसर गूंज उठा।
वरिष्ठता और अनुभव का सम्मान
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने कहा कि डॉ. आचार्य का 12वीं बार प्रदेश कार्यसमिति में चयन होना उनके विशाल राजनैतिक अनुभव और पार्टी के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में बीकानेर भाजपा को सदैव मजबूती मिली है और आगे भी उनके अनुभव का लाभ कार्यकर्ताओं को मिलता रहेगा।
डॉ. आचार्य ने जताया आभार
अपने संबोधन में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत कार्यक्रम में श्याम सिंह हाडला एडवोकेट अशोक प्रजापत, पार्षद माणक कुमावत, हीरोज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन संवाल, मुक्ता प्रसाद मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, श्री कुम्हार महासभा के जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर कोषाध्यक्ष आशुराम बोबरवाल श्रवण बोबरवाल सहित अनेक
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author