Trending Now

बीकानेर,सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में कई संत-महात्मा और राजनेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज के ब्रह्मचारी संत भोमारामजी महाराज शामिल होंगे। इनके अलावा सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास महाराज भी आएंगे। ये दोनों संत पहली बार बीकानेर आ रहे हैं। बीकानेर आने के बाद ब्रह्मचारी संत भोमारामजी महाराज का स्वागत किया जाएंगा। 22 फरवरी को जूनागढ़ से भोमाराम जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड तक पहुंचने वाली शोभायात्रा में सनातन धर्म से जुड़े लोग जगह जगह स्वागत सत्कार करेंगे। 22 से 28 फरवरी तक होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में शिवबाड़ी मठ के महंत विमर्शानंद महाराज, रामेश्वरानंद महाराज के अलावा भी कई संत और महात्मा भी आएंगे। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज और मूंडसर धाम के हंसनाथ महाराज के सान्निध्य में होने वाले धार्मिक आयोजन में कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा कई राजनेता भी शामिल होंगे। धार्मिक आयोजन की शुरुआत 21 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे से कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा में महाकाल की नगरी की डमरू बजाने वाली टीम भी शामिल होगी। यह टीम क्लश यात्रा में रास्ते में जगह-जगह पर डमरू बजाकर तांडव नृत्य भी करेंगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र से 30 महिलाओं और युवतियों की टीम ढोल बजाएगी। सनातन धर्म रक्षा समिति की ओर से बुधवार को श्रीकरणी गोसेवा समिति कोटासर के अगरसिंह को निमंत्रण दिया गया। सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अगरसिंह को पीले चावलों का कलश और श्रीमद् भागवत गीता भेंटकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम की तैयारियों में यज्ञाचार्य सिद्धार्थ पुरोहित, प्रहलाद सिंह मार्शल, भुवनेश नागल, दीपक देराश्री, जयश्री भाटी, लक्ष्मी नारायण सुथार, उषा गहलोत, संतोष उपाध्याय, राजकुमार गहलोत, विमल बिनावरा, मदन पंवार, राजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश छंगाणी सहित अनेक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Author