Trending Now

बीकानेर,यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 28 फरवरी को अजमेर आगमन और वहां आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, रानी बाजार मंडल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने “अजमेर चलो” का नारा बुलंद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का सामूहिक संकल्प लिया।

​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल जी गेदर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा राजस्थान के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और बीकानेर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अजमेर पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे।

​बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
बैठक का संचालन और मार्गदर्शन भाजपा शहर जिला महामंत्री एवं रानी बाजार मंडल प्रभारी कौशल शर्मा, शहर जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार और शहर जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह खींवसर ने किया।
​रानी बाजार मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी व जसवंत सिंह खींवसर, शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य रामशरण मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेश पंडित व धवर जी, मंडल मंत्री ओमप्रकाश खत्री सहित सक्रिय कार्यकर्ता आनंद शुक्ला, अतुल कुमार शर्मा, कांति प्रिया अहूजा, गिरधारी सिंह तंवर, निशांत गॉड, श्रीमती उमा शर्मा एवं अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

​मुख्य बिंदु:
​प्रधानमंत्री मोदी अजमेर में 23,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
​रानी बाजार मंडल के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को अजमेर ले जाने की रणनीति तैयार की गई।
​कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस सभा को अब तक की सबसे बड़ी रैली बनाने का संकल्प लिया।

Author