











बीकानेर,अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आदेशानुसार पूरे भारत भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस सेवादल की ओर से शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया। बीकानेर रोड स्थित सूरज हंसा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने की,विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव विमल भाटी, सेवादल प्रदेश महासचिव केसराराम गोदारा, कांग्रेस सेवादल देहात जिला अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अंजू पारख, बीकानेर शहर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अनिल व्यास, प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ चरण मंचस्थ थे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सेवादल प्रदेश महासचिव केसराराम गोदारा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन रखा गया है, सभी अतिथियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाल, साफा ओर माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया गया।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आज की प्रदेश ओर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज गरीब मज़दूर का जीना मुश्किल हो गया है, मनरेगा जैसी जीवन दायिनी योजना को बंद करने की साज़िश रची जा रही है, बिजली ओर पानी के क्षेत्र में 2 सालों में कोई काम नहीं हुए है जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
इस तानाशाही सरकार को झुकाने ओर आमजन के जीवन को सुधारने के लिए प्रत्येक कांग्रेस जन को आगे आकर लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने कांग्रेस में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका पर बोलते हुए कहा कि सेवादल एक मजबूत संगठन है पर आज इस संगठन को चलाने के लिए अर्थ की जरूरत है उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सेवादल की सदस्यता लेकर कांग्रेस को आर्थिक सहयोग देकर हर मोर्चे पर मजबूत करने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कांग्रेस सेवादल की रीति नीति, संगठन के उद्देश्यों और आजादी में कांग्रेस सेवादल के योगदान विषय पर प्रकाश डाला।
प्रदेश महासचिव विमल भाटी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेस जनों को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया और बताया कि ऑनलाइन लिंक से आप घर बैठे सेवादल की 1 वर्षीय 3 वर्षीय और आजीवन सदस्यता ले सकते हैं, साथ ही कांग्रेस सेवादल के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी।
कांग्रेस सेवादल देहात जिला अध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक बीकानेर अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल, संगठन की रीढ़ है इसको ओर ज्यादा मजबूत किया जाना आज के परिपेक्ष में अति आवश्यक है, सेवादल की सदस्यता लेकर कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।
कांग्रेस महिला सेवादल जिला अध्यक्ष अंजू पारख ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और आगामी पालिका चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही, प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ सारण और
शहर जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने भी सभा को संबोधित किया।
*इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का 75 वाँ जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया*।
शहर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एवं अतिथियों के साथ गोदारा ने अपने जन्मदिन का केक काटा और सभी का मुंह मीठा करवाया।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने निजी ओर राजनीतिक जीवन के बारे में कही पहलुओं पर अपनी बात रखी, शहर वासियों का प्यार देखकर मंगलराम गोदारा गदगद नजर आए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने सभी अतिथियों का और पधारे हुए सभी कांग्रेस जनों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 40 सालों से पालिका पर भाजपा काबिज है इस बार आगामी नगर पालिका चुनावो में हर हाल में सभी की मेहनत से कांग्रेस को सत्ता में लाना है और ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के पार्षदों को जीतने के लिए अभी से मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ओर विमल भाटी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर निवर्तमान प्रधान सावित्री देवी गोदारा, राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमानी, प्रभुराम बाना, मनोज पारख, सत्तार खान दमामी, सुरेंद्र महावर, RGPRS स्टेट कॉर्डिनेटर रजनीश सैनी, मूलचंद स्वामी, रमेश प्रजापत, रमेश बासनीवाल, अयूब दमामी, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश मंडा, सत्यनारायण जाट, संजय करनानी, श्रीकिशन नाई, महेश मंत्री,
पार्षद संदीप मारू, पार्षद हीरालाल कुकना, पार्षद युसूफ चुनगर, पार्षद दाउद अली काजी, नानूराम मेघवाल, राजू माली, शुभकरण माली, सोनू मुगल, सुभाष गोदारा, आरिफ बहेलिया, प्रहलाद सोनी, राजू मीणा, अयूब पंजाबगर,रामचंद्र राठी,विजयराज सेवग, रामधन नाई, प्रदीप पुरोहित, जितेंद्र सिंह शेखावत, आशीष सेवग, मंजूर अली,मंगतूराम मेघवाल, महेंद्र जावा, मालाराम प्रजापत, आशीष सेवग,विनोद वाल्मीकि, रामदेव सायाच, देवीलाल सयाच, रमन गोदारा,शिवरतन नाई, चिमन सिंधी, नंदू वाल्मीकि, गजानंद सारस्वत, मनोज सुथार, हिकमत अली शहर काजी, साजिद खिलजी, सहित अनेक कांग्रेसजन एव महिला शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम आयोजक केसराराम गोदारा ने भी सभी आगंतुकों का आभार जताया।
