Trending Now

श्रीडूंगरगढ़,बीकानेर,भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत एवं शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है, जिसने संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, समर्पण और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल के बूथों पर बूथ अध्यक्षों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया एवं संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।

संगोष्ठी कार्यक्रम में श्रीडुंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट,जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़,ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी,पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शिव स्वामी,पूर्व सरपंच बहादुर नाथ सिद्ध,पार्षद अरुण पारीक,बजरंग प्रजापत,शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच,शहर महामंत्री मदन सोनी व संदीप सारस्वत, शहर मंत्री महेंद्र पारीक,भवानी प्रकाश तावनिया, रोहित बोहरा,शिव बिहानी, ओमप्रकाश नाई,ओमनाथ सिद्ध,रमेश मूंधड़ा, रामकिशन दर्जी,सुधीर स्वामी, सांवरमल गुरावा, चांदरतन सेठिया,महेश राजोतिया,मनोज क़ायल, हेमराज भादानी,सावरमल सारस्वत,पवन कुमार सारस्वत, गजानंद शर्मा, प्रवीण गूंसाईं, चांद रतन घोटिया, घनश्याम बिहानी,,सहीराम, संदीप सिंह, योगेश सारस्वत, महेंद्र सिंह, ओमसिंह राजपुरोहित,जितेंद्र सोनी, सूरजभान स्वामी, नथु सिंह राजपुरोहित, जयप्रकाश स्वामी, राजकुमार पारीक, मेघराज सोनी,मोहन नाथ, हड़माना राम,लोकेश गौड,रजत आसोपा,मदन लाल सारस्वत , श्रवण नाथ, हड़मानराम जी, नानूराम कुचेरिया, सुंदर लाल भार्गव , मांगूसिंह राठौड़, मुरलीधर सारस्वत, भादर गोदारा,शरीफ, रामप्रताप,रेवंतराम,अनिल वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि,श्रवण वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, अशोक सेवग, अमित कुमार सोनी, भागूराम, बंशीलाल सारस्वत, किशनलाल खांतडिया, खन्ना भाटी, धनराज सोनी, गजानन्द शर्मा सहित
पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author